Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Breaking News

latest

पोखर में लापता छात्र का मिला शव, परिजनों में मचा कोहराम

सुपौल। सदर थाना क्षेत्र के करिहो में मूर्ति विसर्जन के दौरान शुक्रवार की देर शाम पोखर में डूबे छात्र का रविवार को ग्रामीणों द्वारा शव बरामद कर लिया गया। जानकारी अनुसार शुक्रवार की देर शाम मूर्ति विसर्जन के दौरान करिहो वार्ड नंबर 04 निवासी दिलीप दास का 14 वर्षीय पुत्र सुजल कुमार के तालाब में डूबने की खबर के बाद शुक्रवार की पूरी रात स्थानीय लोगों द्वारा खोजबीन की गयी। वहीं इसकी जानकारी स्थानीय प्रशासन को भी दी गयी। शनिवार को एनडीआरएफ व स्थानीय प्रशासन के द्वारा देर शाम तक लापता युवक की खोजबीन की गयी। लेकिन फिर भी युवक का कोई पता नहीं चल सका। रविवार की सुबह स्थानय ग्रामीणों के द्वारा तालाब में महाजाल डाल कर युवक की तलाश की गयी। जिसके बाद स्थानीय प्रशासन के द्वारा शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये सदर अस्पताल लाया गया। जहां पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। थानाध्यक्ष अरूण कुमार ने बताया कि शुक्रवार की देर शाम लापता युवक का शव रविवार को ग्रामीणों की मदद से बरामद कर लिया गया। शव का पोस्टमार्टम करा कर परिजन को सौंप दिया गया। बताया कि अब तक आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है। पुलिस आगे की कार्यवाही में जुट गयी है। इधर शव मिलने से मृतक छात्र के परिजनों में कोहराम मच गया। गांव में बीते दो दिनों से मातमी सन्नाटा छाया हुआ है।


 

कोई टिप्पणी नहीं