Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Breaking News

latest

नेपाल में बारिश होने से कोशी नदी के जलस्‍तर में लगातार हो रही वृद्धि



सुपौल। नेपाल में लगातार हो रही बारिश से कोसी नदी के जलस्तर में काफ़ी बढ़ोतरी हुई है। जिस कारण नदी का जलस्तर इस साल के सर्वाधिक जलस्तर पर पहुंच गया है। जानकारी अनुसार कोसी नदी का जलस्तर बुधवार की शाम चार बजे 01 लाख 21 हजार 970 बढ़ते क्रम में दर्ज किया गया। सुगमता पूर्वक जलप्रवाह के लिए कोसी बराज के 56 में से 18 फाटक खोल दिए गए हैं। वहीं फ्लेसिंग को रोकते हुए पूर्वी कोसी मुख्य नहर में 5000 और पश्चिमी कोसी मुख्य नहर में भी 5000 क्यूसेक पानी सिंचाई के लिए छोड़ा गया है। इधर जल अधिग्रहण बराह क्षेत्र में नदी का जलस्तर शाम चार बजे 86 हजार 250 क्यूसेक बढ़ते क्रम में दर्ज किया गया है जो बताता है कि कोसी नदी के जलस्तर में और बढ़ोतरी होगी। बुधवार की सुबह छह बजे कोसी नदी का जलस्तर मात्र 78 हजार 075 क्यूसेक स्थिरवस्था में दर्ज किया गया था और कोसी बराज के 11 फाटक खोले गए थे, लेकिन इस समय जल अधिग्रहण बराह क्षेत्र के जलस्तर बढ़ते क्रम में दर्ज किये गए थे। जिससे सुबह से ही अंदाजा लगाया जा रहा था कि कोसी नदी के जलस्तर में व्यापक बढ़ोतरी होगी। हालांकि जैसे जैसे दिन चढ़ता गया जल अधिग्रहण बारह क्षेत्र के जलस्तर में बढ़ोतरी के साथ साथ कोसी नदी के जलस्तर में भी बढ़ोतरी होने लगी और शाम बुधवार को चार बजे तक नदी का जलस्तर 01 हजार 21 970 क्यूसेक बढ़ते क्रम में पहुंच गया।  

कोई टिप्पणी नहीं