सुपौल। किसनपुर प्रखंड क्षेत्र के नौआबाखर पंचायत के परसाही वार्ड नंबर 05 में शनिवार की सुबह एक व्यक्ति कोशी नदी में डूब गया था। तीन दिन बाद सोमवार को मानिकपुर छींट से लाश बरामद किया गया। सोमवार की सुबह जब कुछ ग्रामीण खेत पर काम करने गये तो नदी किनारे लाश तैरता देखा। जिसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गयी। मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये सुपौल भेज दिया। जानकारी अनुसार चंदेश्वरी सादा के 28 वर्षीय पुत्र सनोज सादा शनिवार की सुबह शौच के लिये नदी किनारे गया था। पैर फिसल जाने के कारण नदी में चला गया। दूर खड़ा एक व्यक्ति उसे नदी में गिरता देख जब तक वहां पहुंचा, तब तक वह नदी में डूब चुका था। उन्होंने इसकी जानकारी मृतक के परिजनों को दी और उसकी खोजबीन की जाने लगी। काफी खोजबीन में बाद भी शव नहीं मिला। हालांकि सोमवार को नदी से शव बरामद कर लिया गया। इधर घटना के बाद से ही मृतक के परिजनों में कोहराम मचा है। मृतक को दो पुत्री 13 वर्षीया राधा कुमारी और दूसरी 10 वर्षीया शारदा कुमारी है। अंचलाधिकारी सुशीला कुमारी ने बताया कि नदी में डूबे व्यक्ति का शव बरामद हो गया। जिसे पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया गया है। आगे की कार्यवाही की जा रही है।
किशनपुर : तीन दिन बाद नदी में डूबे युवक का शव हुआ बरामद, परिजनों में मचा कोहराम
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
कोई टिप्पणी नहीं