सुपौल। भाजपा पूर्वी मंडल की एक बैठक पिपरा प्रखंड अंतर्गत बुलंदी स्थान तेतराही में रविवार को मंडल अध्यक्ष राजकुमार पोद्दार की अध्यक्षता में हुई। बैठक में भाजपा द्वारा चलाये जा रहे सदस्यता अभियान पर चर्चा हुई। बताया गया कि पहले चरण में 01 से 25 सितंबर तक सदस्यता अभियान चलाया जाएगा। जबकि 01 से 15 अक्टूबर तक तथा 16 से 31 अक्टूबर तक सक्रिय सदस्यता अभियान चलाया जाएगा। बिहार में एक करोड़ से अधिक सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा गया है। प्रत्येक बूथ पर 200 सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा गया है। बैठक में पूर्व सांसद विश्वमोहन कुमार, सुशील मेहता, प्रमोद खां, श्याम सुंदर मंडल, रामदास मंडल, वकील झा , किरण शर्मा, सुनीता देवी, गजेंद्र यादव, कमलेश मंडल, राजमणि चौधरी, नटवर जी, सियाराम मंडल आदि उपस्थित थे।
पिपरा : पहले चरण में 01 से 25 सितंबर तक चलाया जायेगा सदस्यता अभियान
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
कोई टिप्पणी नहीं