सुपौल। बसंतपुर प्रखंड अन्तर्गत भीमनगर पंचायत के वार्ड नंबर 13 मध्य विद्यालय लालपुर में शनिवार को तिथि भोजन का आयोजन किया गया। तिथि भोजन का आयोजन विद्यालय के अध्यापक पियुष त्रिपाठी के द्वारा किया गया। प्रधानाध्यापक उमेश कुमार गुप्ता ने बताया कि तिथि भोजन सामुदायिक भागीदारी अथवा किसी खास शिक्षक के द्वारा आयोजित किया जाता है। जिसमें बच्चों को पौष्टिक आहार प्रदान किया जाता है।
प्रधानाध्यापक ने बताया किचावल, दाल, चना-पनीर की सब्जी और सलाद कक्षा 01 से 12 तक के लगभग 800 बच्चों को तिथि भोजन के तहत पियुष त्रिपाठी के द्वारा खिलवाया गया। प्रधानाध्यापक ने अध्यापक पियुष त्रिपाठी की भूरी भूरी प्रशंसा की। आयोजन को सफल बनाने में विद्यालय परिवार के सभी साथियों का प्रधानाध्यापक द्वारा आभार व्यक्त किया गया।

कोई टिप्पणी नहीं