सुपौल। छातापुर थाना क्षेत्र के परियाही गांव में आठ माह पूर्व भूमि विवाद में एक व्यक्ति की हत्या कर दी गई थी। हत्या मामले में फरार चल रहे नामजद दो अभियुक्तों ने शुक्रवार को सुपौल न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया। इस बाबत थानाध्यक्ष शिवशंकर कुमार ने बताया कि भूमि विवाद में 50 वर्षीय रामदेव मंडल की हत्या कर दी गई थी। मामले में दर्ज थाना कांड संख्या 441/23 दर्ज कर हत्यारोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही थी। नामजद अभियुक्त सुरेश मंडल एवं अजीत मंडल उर्फ भैरो मंडल फरार चल रहे थे। पुलिस दबिश के बाद दोनों अभियुक्तों ने शुक्रवार को न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया।
छातापुर : आठ माह बाद हत्या मामले के आरोपियों ने न्यायालय में किया आत्मसमर्पण
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
कोई टिप्पणी नहीं