Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Breaking News

latest

त्रिवेणीगंज : अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में 13 लोग घायल, गंभीर रूप से जख्‍मी 09 लोगों को किया गया रेफर




सुपौल। जिले के त्रिवेणीगंज थाना क्षेत्र में सोमवार की देर शाम और मंगलवार सुबह हुई सड़क दुर्घटनाओं में एक महिला समेत 13 लोग घायल हो गए। सभी घायलों को स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से त्रिवेणीगंज अनुमंडलीय अस्पताल लाया गया, जहां उन्हें प्राथमिक उपचार दिया गया। डॉक्टरों ने 9 घायलों को बेहतर इलाज के लिए अन्य अस्पतालों में रेफर कर दिया।

पहली दुर्घटना छातापुर थाना क्षेत्र के घीवहा गांव में जदिया-छातापुर सड़क मार्ग पर हुई। यहां सीतापुर गांव के उमेश कुमार महतो की 24 वर्षीय पुत्री स्वीटी कुमारी और 26 वर्षीय भाई रौशन कुमार बाइक से सुकेला जा रहे थे, जब अचानक सड़क पर बकरियों का झुंड आ गया, जिससे बाइक अनियंत्रित हो गई और दोनों भाई-बहन घायल हो गए।

दूसरी घटना त्रिवेणीगंज थाना क्षेत्र के लतौना गांव में हुई। यहां तेज रफ्तार बाइक पर सवार 25 वर्षीय मो शाहनवाज ने सड़क पर लौटते समय 45 वर्षीय राजेंद्र यादव को जोरदार टक्कर मारी। दोनों घायल हुए, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद बाहर रेफर किया गया।

तीसरी घटना पिपरा-त्रिवेणीगंज सड़क मार्ग एनएच 327ई पर आईटीआई कॉलेज के पास हुई। यहां मधेपुरा जिले के गम्हरिया थाना क्षेत्र के रब्बी मंडल के 21 वर्षीय पुत्र सुनील कुमार सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें भी उपचार के लिए अस्पताल रेफर किया गया।

चौथी घटना मंगलवार की सुबह हुई, जब बिहारीगंज से त्रिवेणीगंज लौट रहे एक स्कॉर्पियो वाहन के ड्राइवर को झपकी आ गई और वाहन अनियंत्रित होकर त्रिवेणीगंज बाजार के दुर्गामंदिर के पास एक बिजली के खंभे से टकरा गया। इस दुर्घटना में 8 लोग घायल हुए, जिनमें 15 वर्षीय गौरव कुमार, 14 वर्षीय सुजल कुमार, 11 वर्षीय सोमित कुमार, 10 वर्षीय शिवम कुमार, 35 वर्षीय किशन ठाकुर, 35 वर्षीय सहदेव कुमार मंडल, 30 वर्षीय संतोष कुमार और 65 वर्षीय लखींदर ठाकुर शामिल हैं। सभी घायल त्रिवेणीगंज के कुपड़िया गांव के निवासी हैं। त्रिवेणीगंज अनुमंडलीय अस्पताल के डॉ. संजीव कुमार ने बताया कि इन दुर्घटनाओं में कुल 13 लोग घायल हुए, जिनमें से 9 को गंभीर हालत में बेहतर इलाज के लिए बाहर रेफर किया गया है।


कोई टिप्पणी नहीं