सुपौल। जदयू जिला उपाध्यक्ष सुरेश प्रसाद सिंह के आवास पर गुरुवार को पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में 07 दिसंबर को सुपौल में आयोजित जिला स्तरीय जदयू कार्यकर्ता सम्मेलन की सफलतापूर्वक तैयारी को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।
बैठक में मुख्य रूप से निर्मली विधायक अनिरुद्ध प्रसाद यादव ने पार्टी कार्यकर्ताओं से अपील करते हुए कहा कि संगठन और कार्यकर्ता ही पार्टी की रीढ़ होते हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गांवों में संपर्क साधने और अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं की भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की ताकि सम्मेलन को सफल बनाया जा सके।
बैठक में जदयू के विधानसभा प्रभारी राम बाबू कुशवाहा, सुरेश प्रसाद सिंह, सुर्य नारायण मेहता, विजय यादव, शिव राम यादव, मनोज यादव, राजेंद्र साह, सुभाष कुमार, बिजेंद्र मंडल, शिव नंदन मुखिया, लक्ष्मी मंडल, सुभाष कामत, कपलेश्वर साह, उमेश मंडल, किसुन देव मेहता, श्याम नारायण मंडल सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।
कोई टिप्पणी नहीं