Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Breaking News

latest

छातापुर : राजद के सदस्यता अभियान में 150 लोगों ने ग्रहण की पार्टी की सदस्यता



सुपौल। छातापुर विधानसभा क्षेत्र में शनिवार की शाम राजद के सदस्यता प्रभारी और पूर्व प्रत्याशी डॉ. विपिन कुमार सिंह द्वारा भीमनगर वार्ड नंबर 04 में एक सदस्यता अभियान का आयोजन किया गया, जिसमें 150 लोगों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। कार्यक्रम की अध्यक्षता पंचायत अध्यक्ष मो. कलाम ने की।

इस मौके पर डॉ. विपिन कुमार सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि निकट भविष्य में विधानसभा चुनाव होने हैं और इसके लिए पार्टी कार्यकर्ताओं की एकजुटता आवश्यक है। उन्होंने कहा कि राजद सभी वर्गों के लोगों को समान महत्त्व देती है, खासकर महादलित और पिछड़े वर्ग के लिए पार्टी की लड़ाई हमेशा जारी रही है। डॉ. सिंह ने बताया कि इस सदस्यता अभियान के तहत अब तक 150 से अधिक लोगों को पार्टी में शामिल किया जा चुका है और यह अभियान निरंतर जारी रहेगा।

कार्यक्रम में मुखिया बबलू यादव, प्रखंड उपाध्यक्ष रविन्द्रनाथ सिंह, इंद्र नारायण शर्मा, राजेंद्र मंडल, देव नारायण मंडल, सुरेश ठाकुर, राजेंद्र झा, महेन्द्र यादव, राजू यादव, मो. जब्बार, प्रभु कुमार मिश्रा, श्यामदेव यादव, भिखारी शर्मा समेत कई अन्य पार्टी कार्यकर्ता मौजूद थे।


कोई टिप्पणी नहीं