सुपौल। छातापुर प्रखंड स्थित डहरिया में रविवार को दलित सेना के प्रखंड अध्यक्ष अशोक हजारी के आवास पर लोजपा (रामविलास) द्वारा एक मिलन समारोह का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम पार्टी के प्रखंड मीडिया प्रभारी कुंदन पासवान के नेतृत्व में हुआ, जिसमें प्रखंड अध्यक्ष ब्रह्मदेव पासवान ने कार्यक्रम का संचालन किया।
कार्यक्रम में लोजपा के जिलाध्यक्ष गौतम कुमार, जिला प्रवक्ता डॉ. कमाल अंसारी, सोशल मीडिया के जिला प्रभारी सुनील पासवान, महिला मोर्चा की जिलाध्यक्षा कविता पासवान और दलित सेना के प्रखंड अध्यक्ष अशोक हजारी समेत कई स्थानीय नेता व पंचायत अध्यक्ष मौजूद थे।
इस दौरान पार्टी के संगठन विस्तार, नए कमेटी गठन और विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई। कार्यक्रम में समाजसेवी हंसराज पासवान, धीरेंद्र झा, जीरा पासवान, राजू मंडल सहित उनके समर्थकों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
इसके बाद प्रखंड कमेटी का गठन किया गया, जिसमें संजय सरोज को प्रखंड अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। उपाध्यक्ष राहुल कुमार सिंह, कोषाध्यक्ष सूरज कुमार मंडल, मीडिया प्रभारी कुंदन पासवान और सचिव मुस्ताक आलम को मनोनीत किया गया।
पार्टी के जिलाध्यक्ष गौतम कुमार ने नवचयनित पदाधिकारियों और पार्टी में शामिल हुए कार्यकर्ताओं का स्वागत किया और कहा कि पार्टी के नेता चिराग पासवान के बिहार फर्स्ट बिहारी फर्स्ट के मूल मंत्र को जन-जन तक पहुंचाने के लिए कार्यकर्ता समर्पण भाव से काम कर रहे हैं।
कार्यक्रम में जयदेव पासवान, इंद्रजीत कुमार मंडल, संजय कुमार पासवान, मनोरंजन मिश्रा, श्रवण साहनी, संतोष सरदार, महेश कुमार सूतिहार, लक्ष्मी पासवान सहित अन्य कई प्रमुख लोग भी मौजूद थे।
कोई टिप्पणी नहीं