सुपौल। भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में रविवार को संगठन पर्व कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में आगामी पांच तारीख तक सभी बूथ कमेटियों के गठन की योजना बनाई गई, साथ ही संगठन पर्व पर आगामी कार्य योजना की विस्तृत जानकारी दी गई। कार्यशाला में जिला प्रभारी अनुरंजन झा ने सभी मंडल अध्यक्षों और संगठन पर्व मंडल सहयोगियों से बैठक की और कार्य की प्रगति पर विस्तृत चर्चा की। उन्होंने सभी से ससमय संगठन पर्व के कार्य को पूरा करने का आग्रह किया।
बैठक में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य पूर्व सांसद विश्व मोहन कुमार, पूर्व जिला अध्यक्ष संतोष प्रधान, पूर्व विधायक अमला सरदार, मुख्य पार्षद राघवेंद्र झा, जिला महामंत्री प्रदीप कुमार सिंह मुन्ना, कुणाल ठाकुर, केशव गुड्डू, जिला प्रवक्ता रणधीर कुमार ठाकुर, जिला मीडिया प्रभारी सुरेंद्र नारायण पाठक सहित कई प्रमुख नेताओं ने भाग लिया। इन नेताओं ने संगठन पर्व के दौरान विभिन्न कार्यों को सफलतापूर्वक लागू करने के लिए सुझाव दिए और कार्यकर्ताओं को प्रोत्साहित किया।
बैठक में पार्टी निर्मल कुमार निराला, सरोज झा, अशोक कुमार शर्मा, नलिन जायसवाल, सीमा कुशवाहा, वीनिता देवी, शालीग्राम पाण्डेय, बैद्यनाथ भगत, पवन अग्रवाल, राजेश्वर विश्वास, मो जहीर, महेश देव, भूषण दिवाकर, मोहन सिंह, आलोक कुमार, संतोष यादव, रविन्द्र साह, प्रभु मेहता, अभय जैन, उमेश गुप्ता, भरत सिंह, विलमेंदु ठाकुर आदि मौजूद थे।
कोई टिप्पणी नहीं