सुपौल। भारतीय जनसंघ के संस्थापक एवं प्रथम अध्यक्ष पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष नरेंद्र कुमार ऋषिदेव ने की।
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय एक साधारण परिवार में जन्म लेकर जिस महानता की ऊंचाइयों तक पहुंचे, वह बिरले लोगों को ही प्राप्त होता है। उन्होंने एकात्म मानववाद का सिद्धांत दिया और अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति के उत्थान का सपना देखा। नरेंद्र कुमार ऋषिदेव ने कहा कि आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में समाज के निचले तबके के लिए जो विकास कार्य हो रहे हैं, वे पंडित जी के सपनों को साकार करने की दिशा में एक बड़ा कदम हैं।
उन्होंने कहा कि एक साजिश के तहत पंडित दीनदयाल उपाध्याय की हत्या मुगलसराय स्टेशन पर कर दी गई थी। आज पूरा राष्ट्र उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित कर रहा है और उनके विचारों को आगे बढ़ाने का संकल्प ले रहा है। कार्यक्रम में भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष नागेंद्र नारायण ठाकुर, जिला उपाध्यक्ष दिलीप कुमार सिंह, सरोज कुमार झा, सुरेंद्र नारायण पाठक, नवीन जायसवाल, जिला महामंत्री प्रदीप सिंह मुन्ना, बलराम कामत, महेश देव, कुणाल ठाकुर सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित थे। इस दौरान सभी ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के विचारों और उनके योगदान को याद किया और उनके दिखाए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।
कोई टिप्पणी नहीं