Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Breaking News

latest

त्रिवेणीगंज : सीमेंट लदे ट्रैक्टर लूटकांड का हुआ खुलासा, दो अंतरजिला अपराधी गिरफ्तार



सुपौल। त्रिवेणीगंज थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर रात हुए एसीसी गोल्ड सीमेंट लदे ट्रैक्टर लूटकांड में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने इस मामले में दो अंतरजिला अपराधियों को गिरफ्तार किया है, जिनके पास से एक देसी पिस्टल, तीन जिंदा कारतूस, तीन मोबाइल फोन और लूटा गया ट्रैक्टर एवं सीमेंट की बोरियां बरामद की गई हैं।

शनिवार को पुलिस अधीक्षक शैशव यादव ने अपने कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मामले का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि जदिया थाना क्षेत्र के कजहा निवासी पंकज कुमार अपने ट्रैक्टर पर 90 बोरी सीमेंट लोड कर घर लौट रहे थे। इसी दौरान त्रिवेणीगंज-जदिया मार्ग पर लक्ष्मीनिया टोल प्लाजा के पास हथियारबंद अपराधियों ने उन्हें रोककर मारपीट की और ट्रैक्टर लूटकर फरार हो गए।

घटना की जानकारी मिलते ही एसपी के निर्देश पर त्रिवेणीगंज अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी विपिन कुमार के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। वैज्ञानिक अनुसंधान और खुफिया जानकारी के आधार पर छापेमारी की गई, जिसमें मधेपुरा निवासी ब्रजेश कुमार और त्रिवेणीगंज निवासी अमित कुमार को गिरफ्तार किया गया।

एसपी ने बताया कि जदिया और छातापुर पुलिस ने संयुक्त रूप से जब नाकाबंदी की, तो इसी दौरान दोनों अपराधी चलते ट्रैक्टर से कूदकर भागने लगे। हालांकि, पुलिस की तत्परता से उन्हें खदेड़कर गिरफ्तार कर लिया गया। उनके पास से लूटा गया ट्रैक्टर, सीमेंट की बोरियां, एक देसी पिस्टल और तीन कारतूस बरामद किए गए। 

पुलिस के अनुसार, मुख्य आरोपी ब्रजेश कुमार के खिलाफ पहले से ही जदिया थाना में कांड संख्या 276/22 एवं 290/22 दर्ज हैं। पूछताछ में दोनों आरोपियों ने लूटकांड में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। फिलहाल, दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

एसपी ने बताया कि जांच के दौरान अन्य अपराधियों की संलिप्तता भी सामने आई है, जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। इस सफलता से पुलिस प्रशासन ने एक बार फिर अपराधियों पर सख्ती का संदेश दिया है।

कोई टिप्पणी नहीं