Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Breaking News

latest

सरायगढ़ भपटियाही : भूमि विवाद में हुई मारपीट, सात लोग गंभीर रूप से घायल


सुपौल। सरायगढ़ भपटियाही प्रखंड क्षेत्र के चांदपीपर पंचायत वार्ड 11 में मंगलवार को भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार सियाराम यादव और संतोष कुमार यादव के बीच फूस का घर बनाने को लेकर कहासुनी शुरू हुई, जो गाली-गलौज और फिर लाठी-डंडों की मारपीट में बदल गई।

इस घटना में प्रथम पक्ष से सियाराम यादव (62), नरेश कुमार यादव (25), अजीत कुमार यादव (28) और भोगी लाल यादव (62) गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं, दूसरे पक्ष से संजय कुमार यादव (38), संतोष कुमार यादव (36) और ललटू कुमार (20) को गंभीर चोटें आई हैं।

स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सरायगढ़ भपटियाही में भर्ती कराया गया, जहां डॉ. लक्ष्मीकांत राय ने इलाज किया। गंभीर रूप से घायल सियाराम यादव, नरेश कुमार यादव और ललटू कुमार को बेहतर उपचार के लिए सदर अस्पताल सुपौल रेफर किया गया। फिलहाल भपटियाही थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।

कोई टिप्पणी नहीं