Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Breaking News

latest

बसंतपुर : खरीफ महोत्सव सह प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित, किसानों को प्राकृतिक खेती अपनाने का दिया संदेश



सुपौल। बसंतपुर ई-किसान भवन में शुक्रवार को खरीफ महोत्सव सह प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड कृषि पदाधिकारी सुधाकर पाण्डेय ने की। कार्यक्रम में बतौर प्रशिक्षक प्रखंड उद्यान पदाधिकारी मिथिलेश कुमार क्रांति एवं अनुमंडल कृषि पदाधिकारी कुंदन कुमार उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का उद्घाटन उपप्रमुख बीबी आयशा, जिला परिषद सदस्य किरण कुसवाहा, प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष पवन कुमार मेहता, सांसद प्रतिनिधि सह जदयू अध्यक्ष अनिल कुमार खेड़वार, भाजपा जिला मंत्री आशीष देव, तथा अन्य जनप्रतिनिधियों ने दीप प्रज्वलित कर संयुक्त रूप से किया।

कार्यशाला को संबोधित करते हुए प्रखंड उद्यान पदाधिकारी ने आम, चाय, केला, नारियल और मखाना जैसी फसलों की उन्नत खेती एवं उन पर मिलने वाले सरकारी अनुदान की विस्तृत जानकारी दी।

इस अवसर पर प्रखंड कृषि पदाधिकारी सुधाकर पाण्डेय ने किसानों को केंद्र और राज्य सरकार की विभिन्न कृषि योजनाओं की जानकारी दी और किसानों से अधिक से अधिक योजनाओं का लाभ लेने की अपील की।

अनुमंडल कृषि पदाधिकारी कुंदन कुमार ने रासायनिक खाद के अत्यधिक प्रयोग के दुष्परिणामों पर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि “आज 99% लोग चापाकल का पानी पीते हैं, जो रासायनिक खादों के कारण प्रदूषित हो चुका है।” उन्होंने हरित क्रांति के बाद हरियाणा और राजस्थान जैसे राज्यों में मिट्टी की गुणवत्ता में आई गिरावट का उदाहरण देते हुए प्राकृतिक खेती को आवश्यक बताया।

उन्होंने नेचुरल फार्मिंग को ही भविष्य का टिकाऊ विकल्प बताते हुए किसानों से मिट्टी जांच कराने और बर्मी कम्पोस्ट जैसी जैविक तकनीकों को अपनाने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि “जैसे हम अपने शरीर की जांच कराते हैं, वैसे ही खेत की मिट्टी की जांच भी जरूरी है।”

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में प्रगतिशील किसान उपस्थित रहे और उन्होंने प्राकृतिक खेती से जुड़े मुद्दों पर विशेषज्ञों से संवाद किया।

कोई टिप्पणी नहीं