Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Breaking News

latest

वीरपुर : 65 वर्षीय महिला की संदिग्ध हालत में लाश बरामद, इलाके में सनसनी


 सुपौल। वीरपुर थाना क्षेत्र के बनेलीपट्टी पंचायत के वार्ड संख्या 12 में एक 65 वर्षीय महिला की लाश मिलने से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतका की पहचान बनेलीपट्टी वार्ड संख्या 13 निवासी सरिया देवी के रूप में हुई है, जो स्वर्गीय भटन मेहता की पत्नी थीं।

स्थानीय सूत्रों के अनुसार महिला चार दिन पूर्व अपने घर से अचानक लापता हो गई थीं, जिसकी लिखित सूचना परिजनों ने तत्काल वीरपुर थाना में दी थी। पुलिस से सहयोग की मांग करते हुए परिजन लगातार उनकी खोजबीन में लगे हुए थे।

आज सुबह क्षेत्र के लोगों ने महिला का शव देखे जाने की जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष राजकिशोर मंडल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव का पंचनामा कर उसे पोस्टमार्टम के लिए सुपौल सदर अस्पताल भेज दिया गया।

मृतका की बेटी ने हत्या का आरोप लगाते हुए कहा किमेरी मां की गला रेतकर हत्या कर दी गई है। उनके गले पर चाकू के वार का स्पष्ट निशान है।

स्थानीय लोगों ने बताया कि मृत महिला का गांव के कुछ लोगों से पूर्व से जमीन विवाद चल रहा था। लोगों का मानना है कि इसी विवाद के कारण महिला की हत्या की गई है।

थानाध्यक्ष राजकिशोर मंडल ने बताया कि मामले की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। सभी पहलुओं पर गंभीरता से जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा। फिलहाल पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है और आरोपियों की पहचान व गिरफ्तारी की दिशा में जांच तेज कर दी गई है।

कोई टिप्पणी नहीं