Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Breaking News

latest

त्रिवेणीगंज : कोरियापट्टी पश्चिम में आयोजित कृषि जन कल्याण चौपाल 2025, किसानों को मिली योजनाओं और आधुनिक खेती की विस्तृत जानकारी

 


सुपौल। त्रिवेणीगंज प्रखंड अंतर्गत कोरियापट्टी पश्चिम स्थित पंचायत सरकार भवन सभागार में शनिवार को कृषि जन कल्याण चौपाल 2025 का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पंचायत के मुखिया रामानंद यादव ने की।

चौपाल को संबोधित करते हुए बिहार राज्य किसान सलाहकार संघ के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अमन कुमार ने कहा कि “भारत की आत्मा किसान है, जो अपने श्रम से संसार का पेट भरता है।” उन्होंने किसानों की समस्याओं के समाधान, कृषि से जुड़ी नवीनतम तकनीक एवं सरकारी योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराने में चौपाल की महत्वपूर्ण भूमिका बताई। उन्होंने कहा कि बिहार के विकास की वास्तविक ताकत किसानों के पास है और उनकी उन्नति से ही देश विकसित राष्ट्र बन सकता है।

डॉ. कुमार ने बिहार कृषि ऐप को किसानों के लिए एक सशक्त डिजिटल प्लेटफॉर्म बताया, जो मौसम पूर्वानुमान, बाजार दर, कृषि तकनीक और विभिन्न सेवाओं की जानकारी उपलब्ध कराता है।

कार्यक्रम में सहायक तकनीकी प्रबंधक पंकज कुमार ने मिट्टी संरक्षण और जांच को बेहतर उपज, अच्छी सेहत और सुखद जीवन के लिए आवश्यक बताया। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक खेती रासायनिक और जैविक खेती का सशक्त विकल्प है। कृषि यांत्रिकरण योजना के तहत सरकार किसानों को 40 से 90 प्रतिशत तक सब्सिडी डीबीटी के माध्यम से सीधे उनके खाते में उपलब्ध करा रही है।

एटीएम सुबोध कुमार ने जैविक खेती के महत्व को रेखांकित करते हुए कहा कि जैविक खाद न केवल अच्छी पैदावार देती है बल्कि जमीन की उर्वरा शक्ति को भी सुरक्षित रखती है।

कृषि कर्मियों द्वारा चौपाल में किसानों को कृषि यांत्रिकरण योजना, राष्ट्रीय कृषि विकास योजना, किसान क्रेडिट कार्ड, मुख्यमंत्री तीव्र बीज विस्तार योजना, बीज ग्राम योजना, फसल बीमा, मृदा स्वास्थ्य कार्ड, जैविक खेती अनुदान, किसान पुरस्कार, बागवानी अनुदान सहित कई योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई।

कार्यक्रम में सरपंच लक्ष्मण यादव, पैक्स अध्यक्ष जयप्रकाश यादव, श्याम कुमार सुशील, सजेन यादव, गिरधारी यादव, सिकंदर यादव, योगेन्द्र सरदार, सुशील कुमार मेहता, राजीव कुमार, मनोज साह, प्रवेश कुमार, रूपेश कुमार, घनश्याम यादव, उपेन्द्र यादव, सुरेन्द्र यादव, सत्य नारायण ठाकुर, अनिल मेहता, रानी देवी, सविता देवी, उपेन्द्र मल्लाह, अमरेश कुमार, शिवनारायण रजक, किरण देवी सहित बड़ी संख्या में किसान और जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

कोई टिप्पणी नहीं