Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Breaking News

latest

त्रिवेणीगंज : महिला किसान चौपाल सह कृषि जन कल्याण चौपाल 2025 आयोजित, जैविक खेती और बकरी पालन पर दिया जोर



सुपौल। त्रिवेणीगंज प्रखंड अंतर्गत पंचायत सरकार भवन कोरियापट्टी पश्चिम में शुक्रवार को कृषि विभाग के सौजन्य से महिला किसान चौपाल सह कृषि जन कल्याण चौपाल 2025 का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पंचायत के मुखिया रामानंद यादव ने की।

चौपाल को संबोधित करते हुए बिहार राज्य किसान सलाहकार संघ के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अमन कुमार ने किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों को अपनाने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने कहा कि त्याग और तपस्या का दूसरा नाम किसान है, और किसान ही धरती माता का सच्चा सपूत है, जो जीवनभर मिट्टी से सोना उगलवाने का काम करता है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक किसान परिवार का खाद्यान्न, चारा, ईंधन और उर्वरक के मामले में आत्मनिर्भर होना जरूरी है, जिससे पोषण भी मिलेगा और आर्थिक बोझ भी कम होगा।

उन्होंने कहा कि खेती के साथ-साथ किसानों को मत्स्य, पशुपालन, बकरी पालन एवं मुर्गी पालन जैसे सहायक व्यवसायों की ओर भी आगे बढ़ना चाहिए। घर में उपलब्ध पत्तियां, टहनियाँ, खरपतवार, घास और रसोईघर के बेकार खाद्य पदार्थों से बकरी के लिए पौष्टिक आहार तैयार किया जा सकता है। उन्होंने बकरी के दूध को बच्चों और बुजुर्गों के लिए अमृत समान बताया।

कार्यक्रम में उपमुखिया सज्जन यादव, गिरधारी यादव, राजीव कुमार, बमबम यादव, रूपेश कुमार, घनश्याम यादव, उपेंद्र यादव, सुरेंद्र यादव, सीताराम यादव, मो. जलील आलम, रूबी कुमारी, अनोखा देवी, भाव्या भारती, मोनिका कुमारी, हेमलता कुमारी, निक्की कुमारी सहित कई किसान और महिला समूह की सदस्याएं उपस्थित रहीं।

कोई टिप्पणी नहीं