Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Breaking News

latest

भीमपुर थाना क्षेत्र में अगलगी से दो घर जले, पशुधन को भारी नुकसान

 


सुपौल। भीमपुर थाना क्षेत्र के वार्ड संख्या–11 में गुरुवार की रात अचानक आग लगने से दो परिवारों के दो घर जलकर राख हो गए, जिससे हजारों रुपये की क्षति हुई है। इस अगलगी की घटना में दो बकरी एवं एक बछड़ा झुलसकर मर गए, जबकि एक गाय गंभीर रूप से झुलसकर घायल हो गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार गुरुवार की रात घर के सभी सदस्य सोए हुए थे। इसी दौरान अचानक घर में आग लग गई। कुछ देर बाद घरों में धुआं भरने पर परिजनों की नींद खुली और आग की लपटें देख उन्होंने शोर मचाना शुरू कर दिया। शोर की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और सामूहिक प्रयास से आग बुझाने में जुट गए।

ग्रामीणों के अथक प्रयास से करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया, लेकिन तब तक आग ने मसोमत ललिया देवी एवं आशा देवी के एक-एक घर को पूरी तरह अपनी चपेट में ले लिया। साथ ही पशुधन को भी भारी नुकसान हुआ।

आग लगने के कारणों का अब तक स्पष्ट पता नहीं चल सका है। घटना की सूचना गृहस्वामियों द्वारा भीमपुर थाना एवं छातापुर अंचलाधिकारी को दे दी गई है। प्रशासन से पीड़ित परिवारों ने आपदा राहत सहायता की मांग की है।

कोई टिप्पणी नहीं