Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Breaking News

latest

सरायगढ़-भपटियाही में भीषण अग्निकांड, दो बच्चों की दर्दनाक मौत, पाँच घर राख

सुपौल। सरायगढ़-भपटियाही अंचल के मुरली पंचायत वार्ड संख्या–06 में भीषण अग्निकांड की घटना हुई, जिसमें पाँच घर पूरी तरह जलकर राख हो गए। हादसे में दो मासूम बच्चों की झुलसकर मौत हो गई। मृतक दोनों सगे भाई-बहन बताए जा रहे हैं। लड़की की उम्र लगभग 14 वर्ष तथा लड़का करीब 12 वर्ष था। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में मातम पसरा हुआ है।

अग्निकांड में न सिर्फ मानवीय क्षति हुई, बल्कि भारी पशुधन भी नष्ट हो गया। हादसे में लगभग 20 बकरियाँ और 4 गायें जलकर मर गईं, जिससे पीड़ित परिवारों को गहरा आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा है। घटना की सूचना मिलते ही जिलाधिकारी, सुपौल मौके पर पहुँचे और स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने प्रभावित परिवारों से मिलकर संवेदना व्यक्त की तथा तत्काल राहत उपलब्ध कराई।

प्रत्येक पीड़ित परिवार को 12,000 की चेक राशि, पॉलिथीन शीट, सूखा राशन और अन्य आवश्यक सामग्री वितरित की गई। साथ ही आगे की सहायता शीघ्र उपलब्ध कराने के लिए संबंधित विभागों को दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। जिलाधिकारी ने आश्वासन दिया कि प्रभावित परिवारों को हरसंभव मदद प्रदान की जाएगी और प्रशासन उनकी पुनर्वास प्रक्रिया में पूरा सहयोग करेगा।

कोई टिप्पणी नहीं