Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Breaking News

latest

सुखपुर के ऋषि राज का मुख्यमंत्री फेलोशिप में चयन, सुपौल का नाम किया रोशन

 


सुपौल। जिले के सुखपुर गांव निवासी ऋषि राज ने बिहार सरकार की प्रतिष्ठित मुख्यमंत्री फेलोशिप योजना में चयनित होकर क्षेत्र का मान बढ़ाया है। सैकड़ों अभ्यर्थियों के बीच कड़े चयन प्रक्रिया के बाद देश के प्रतिष्ठित संस्थान भारतीय प्रबंधन संस्थान बोधगया द्वारा बहु-चरणीय मूल्यांकन के उपरांत कुल 100 युवाओं का चयन किया गया, जिनमें ऋषि राज ने भी अपनी जगह बनाई।


ऋषि राज, संजय कुमार सिंह एवं नीतू सिंह के पुत्र हैं। उनके पिता पंजाब नेशनल बैंक में चीफ मैनेजर के पद पर कार्यरत हैं। वे स्वर्गीय नरसिंह प्रसाद सिंह और स्वर्गीय सोन देवी के पौत्र हैं। उनके छोटे भाई ऋतु राज भारतीय सूचना सेवा में अधिकारी हैं। परिवार की मजबूत शैक्षणिक और प्रशासनिक पृष्ठभूमि ने उन्हें हमेशा उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया।


दिल्ली से विधि की पढ़ाई पूरी करने के बाद ऋषि राज ने सांसदों, कृषि सहकारी संस्थाओं एवं विभिन्न गैर-सरकारी संगठनों के साथ पब्लिक पॉलिसी कंसल्टेंट के रूप में कार्य किया। उन्होंने सुब्रमण्यम स्वामी, पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री पी.पी. चौधरी, वरिष्ठ अधिवक्ता प्रशांत भूषण तथा विधि एवं न्याय मंत्रालय के साथ कार्य करते हुए नीतिगत शोध और विधायी विषयों पर महत्वपूर्ण योगदान दिया है। इसके अलावा उन्हें पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद द्वारा भी सम्मानित किया जा चुका है।

मुख्यमंत्री फेलोशिप योजना का उद्देश्य युवाओं की प्रतिभा को प्रशासनिक कार्यों से जोड़ते हुए राज्य में नीतियों के प्रभावी क्रियान्वयन और नवाचार को बढ़ावा देना है। चयनित फेलो के रूप में ऋषि राज जिला प्रशासन के साथ कार्य करेंगे और उन्हें पब्लिक पॉलिसी में स्नातकोत्तर प्रमाणपत्र भी प्रदान किया जाएगा।

कोई टिप्पणी नहीं