Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Breaking News

latest

‘सखी वार्ता’ के जरिए महिलाओं को किया गया जागरूक, बाल विवाह के खिलाफ दिलाई शपथ



सुपौल। महिला एवं बाल विकास निगम, सुपौल के तत्वावधान में जिला हब फॉर एम्पावरमेंट ऑफ वूमेन (DHEW) द्वारा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के अंतर्गत पिपरा प्रखंड के दुबियाही एवं महेशपुर पंचायत में ‘सखी वार्ता’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं और किशोरियों को सामाजिक कुरीतियों के प्रति जागरूक करने पर विशेष जोर दिया गया।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बाल विवाह, लैंगिक हिंसा और दहेज प्रथा जैसी समस्याओं के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा सरकारी योजनाओं और सहायता सेवाओं की जानकारी देना था। इस दौरान DHEW टीम ने विस्तार से बताया कि बाल विवाह एक दंडनीय अपराध है, जो बालिकाओं के स्वास्थ्य, शिक्षा और भविष्य पर गंभीर प्रभाव डालता है। साथ ही विवाह की वैधानिक आयु और बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम के प्रावधानों की भी जानकारी दी गई।

कार्यक्रम में महिला सशक्तिकरण, कौशल विकास, पोषण और साइबर सुरक्षा जैसे अहम विषयों पर भी चर्चा की गई। प्रतिभागियों को संकट की स्थिति में मिलने वाली सेवाओं—जैसे कानूनी सहायता, परामर्श, अस्थायी आश्रय, चिकित्सा सुविधा और पुलिस सहयोग—के बारे में अवगत कराया गया। इसके साथ ही वन स्टॉप सेंटर (सखी), चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 और महिला हेल्पलाइन 181 के उपयोग की जानकारी भी दी गई। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी लोगों को बाल विवाह मुक्त समाज के निर्माण की शपथ दिलाई गई।

इस अवसर पर जिला मिशन समन्वयक हरिनारायण कुमार, केन्द्र प्रशासक कुमारी प्रतिभा, लैंगिक विशेषज्ञ नीतू कुमारी एवं मोहम्मद तारीक सिद्धकी, महिला पर्यवेक्षिका नीलम कुमारी सहित दुबियाही और महेशपुर पंचायत की सेविका-सहायिकाएं एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

कोई टिप्पणी नहीं