Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Breaking News

latest

वीरपुर : भगवान चित्रगुप्त के बाद भंडारा का हुआ आयोजन

सुपौल। वीरपुर अनुमंडल मुख्यालय वीरपुर के कोसी क्लब में कायस्थ परिवार की ओर से बुधवार को भगवान चित्रगुप्त की पूजा अर्चना श्रद्धा और भक्तिभाव से की गई। जहां भक्तों ने भगवान चित्रगुप्त उनकी दो माता और उनके 12 संतानों की पूजा की। जानकारी अनुसार पूरे वीरपुर अनुमण्डल क्षेत्र में कोसी क्लब में कोरोना काल को छोड़ दें तो पिछले 42 वर्षों से द्वितीय तिथि को भगवान चित्रगुप्त की मूर्ति स्थापित कर पूजा किया जाता रहा है। इसी क्रम में बुधवार को भी कायस्थ परिवारों की ओर से भव्य पूजा की गई। जहां संध्या के समय भंडारा का भी आयोजन किया गया। चित्रगुप्त पूजा समिति की ओर से संजीत कुमार सिन्हा ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस साल भी नगर पंचायत के वार्ड 03 कोसी कॉलोनी चित्रांश परिवार के द्वारा पारंपरिक तौर पर पूजा अर्चना की गई है। यहां चित्रांश परिवार के लोग शामिल हुए हैं। सारी सृष्टि का लेखा जोखा भगवान् चित्रगुप्त ही रखते हैं। भंडारा का भी आयोजन किया गया है। गुरुवार की दोपहर प्रतिमा का विसर्जन किया जाएगा। मौके पर रमेश श्रीवास्तव, दिवाकर कुमार, विशाल वर्मा, संतोष कुमार बंटी, संजीव कुमार मुकुल, आलोक आनंद, नीरज कुमार, आलोक कर्ण, रंजन कुमार, अमित कुमार, संजीत कुमार, समीर कुमाऱ, कृष्ण कुमार, विनोद सिन्हा, विशाल वर्मा, उपेन्द्र प्रसाद सिन्हा, मुकेश सिन्हा आशीष वंशराज एवं अन्य चित्रांश परिवार के सदस्यगण मौजूद थे।


कोई टिप्पणी नहीं