Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Breaking News

latest

राघोपुर : पूर्णाहुति के साथ संपन्न हुआ रूद्र चंडी महायज्ञ

सुपौल। राघोपुर प्रखंड अंतर्गत हरिराहा में चल रहे रूद्र चंडी महायज्ञ का समापन पूर्णाहुति के साथ पंडितों के वैदिक मंत्रोच्चारण के सम्पन्न हुआ। यज्ञ के आखिरी दिन मुख्य यजमान सहित श्रद्धालुओं ने पूर्णाहुति देकर सभी के मंगलमय जीवन की कामना की। स्थानीय मुखिया खुशबू कुमारी, यज्ञ आयोजन समिति के संयोजक विकास कुमार टुनटुन, अध्यक्ष दिलीप यादव आदि ने बताया कि महंत उमाकांत दास, हरि दास तथा ग्रामीणों के सहयोग से आयोजित महायज्ञ का समापन हो गया है। वहीं अब लोगों के मनोरंजन के लिए मेले में कई राज्यों के पहलवानों द्वारा कुश्ती का आयोजन किया जा रहा है। साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होंगे।यज्ञ के सफल आयोजन में समस्त ग्रामीण का सहयोग रहा। 



कोई टिप्पणी नहीं