सुपौल। पर्यावरण संरक्षण एवं इसकी शुद्धता को बनाए रखने को लेकर सोमवार को 45वीं वाहिनी एसएसबी वीरपुर के कमांडेंट गौरव सिंह के पर्यवेक्षण में पौधरोपण किया गया। इस अवसर पर हजारों की संख्या मे नवोद्भिद पौधों को लगाया गया। कमांडेंट श्री सिंह ने बताया की पर्यावरण और जीवन का हमेशा से ही अटूट संबंध रहा है। आज के इस परिवेश में पर्यावरण संरक्षण का दायित्व प्रत्येक व्यक्ति का है। आज हम हमारे पूर्वजों द्वारा लगाए गए वृक्षों का लाभ प्राप्त कर रहे है इसी तरह हम सब को भी आने वाले भविष्य के लिए एकजुट होकर पर्यावरण संरक्षण हेतु दृढ़ संकल्प के साथ अधिक से अधिक पौधे लगाना चाहिए तथा इनकी संरक्षण करना चाहिए। पेड़ो से ना सिर्फ हमें स्वच्छ हवा मिलती है अपितु कई तरह की बीमारियों से भी हमें बचाव होता है। आज व्यक्ति कई तरह की गंभीर बीमारियों से ग्रसित है जिसका एक कारण पर्यावरण का दूषित होना है। इस विषय को हम सभी को गंभीरता से समझना होगा और प्रत्येक व्यक्ति को जनहित व देशहित में आगे बढ़कर पौधारोपण करने एवं इसे संरक्षण देने का संकल्प लेना होगा। एसएसबी देश रक्षा के साथ साथ पर्यावरण संरक्षण एवं भूमंडलीय ऊष्मीकरण (ग्लोबल वार्मिग) के निवारण हेतु हमेशा अग्रणी भूमिका का निर्वहन करते आ रहा है और करता रहेगा।
प्रत्येक व्यक्ति का दायित्व है पर्यावरण संरक्षण : एसएसबी कमांडेंट
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)

कोई टिप्पणी नहीं