सुपौल। बसंतपुर प्रखंड अंतर्गत भगवानपुर, रतनपुर एवं सातनपट्टी पंचायत में कई जगहों पर शनिवार की देर रात्रि एवं कई जगहों पर रविवार की अहले सुबह मां दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन किया गया। इस दौरान श्रद्धालु भक्तों की जनसैलाब उमड़ पड़ी। विसर्जन के क्रम में महिलाएं लोकगीत गाकर नम आंखों से माता को विदाई दी। रतनपुर थानाध्यक्ष कृष्णा कुमार सिंह के साथ पुलिस बल शांतिपूर्ण माहौल बनाए रखने के लिए प्रतिमा विसर्जन में मुस्तैदी थे।
सार्वजनिक दुर्गा मंदिर साहेवान के पूजा समिति अध्यक्ष सुशील मेहता एवं नरपतपट्टी के मां दुर्गा मंदिर के अध्यक्ष गंगा प्रसाद मेहता ने बताया कि वर्षों से माता दुर्गा की पूजा की जा रही है। दशमी पूजा के दिन मंदिर में स्थापित कलश का विसर्जन कर कोसी नदी में जलाभिषेक किया गया। मौके पर जिप सदस्य अर्चना मेहता उर्फ किरण कुशवाहा, पूर्व मुखिया देवेंद्र दास, पूर्व मुखिया जय प्रकाश पासवान, बलराम साह, पूर्व मुखिया धर्मेंद्र पासवान, धीरेंद्र झा, नीरज कुमार झा, धीरेंद्र मेहता, जितेंद्र कुमार समेत अन्य महिलाएं एवं पुरूष मौजूद थे।
कोई टिप्पणी नहीं