Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Breaking News

latest

निर्मली : आकर्षण व आस्‍था का केंद्र रहा निर्मली में माता की प्रतिमा का विसर्जन




सुपौल। निर्मली अनुमंडल क्षेत्र के ग्रामीण व शहरी इलाकों में हर्षोल्लास के साथ विजयादशमी मनाया गया। वहीं प्रतिमा विसर्जन के साथ ही शांतिपूर्ण माहौल में दुर्गा पूजा संपन्न हो गया। विधि-विधानपूर्वक पूजा अर्चना के बाद हज़ारों की संख्या में भक्तों ने बांस और चचरी से बने चाल पर मां दुर्गा सहित विभिन्न देवी-देवताओं की प्रतिमा को कंधे के सहारे उठाया और लगभग एक किलोमीटर तक पैदल यात्रा कर पूर्वी रिंग बांध किनारे रेलवे स्टेशन से पूरब रेल पुल के पास तिलयुगा नदी किनारे पहुंचे। जहां तक़रीबन 50 हज़ार से अधिक भक्तों ने मां भगवती सहित विभिन्न देवी-देवताओं की प्रतिमा को तिलयुगा नदी में विसर्जित किया। इस दौरान निर्मली शहर के मेन रोड सहित विभिन्न सड़क मार्गों पर भक्तों की भीड़ रही और भीड़ से जय माता दी के नारे गुंजायमान होता रहा। मालूम हो कि शहर में मां दुर्गा व अन्य स्वरूपों को कंधे के सहारे विसर्जन की परंपरा वर्षों से चलती आ रही है । इस बीच विसर्जन स्थल शहर के वार्ड नंबर 12 से सटे तिलयुगा नदी में माता रानी की प्रतिमा एवं अन्य स्वरूपों की प्रतिमा का भक्तों ने जल प्रवाह कर विसर्जन किया। वही शांति व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन भी चौकस देखें जगह-जगह पुलिस बल तैनात देखें। इस बीच नदी में सुरक्षा दृष्टिकोण की तरफ से गोताखोर तैनात दिखे।पूजा समिति भी सख़्त दिखे। प्रतिमा व‍िसर्जन देखने नेपाल, मधुबनी, दरभंगा, सुपौल, अररिया सहित अन्य गांव व शहर के लोग काफी संख्या में पहुंचे थे। विसर्जन के दौरान निर्मली शहर के उत्तरी रिंग बांध से रेलवे स्टेशन तक लोग काफी संख्या में खड़े होकर माता का विसर्जन देख रहे थे। विसर्जन के दौरान दुकान और मकान पर भी काफ़ी संख्या में बच्चे, महिला, पुरुष, बुजुर्ग मां दुर्गा और विभिन्न स्थानों के दर्शन के लिए खड़े रहें। माता रानी की विसर्जन शांतिपूर्ण तरीके से किया गया। शांतिव्यस्था को लेकर पुलिस प्रशासन चौकस दिखे। जगह जगह पुलिस बल तैनात दिखे।

कोई टिप्पणी नहीं