सुपौल। सरायगढ़-भपटियाही प्रखंड क्षेत्र में पैक्स चुनाव के लिये मतदाता सूची का प्रकाशन होते ही पंचायत में चुनाव को लेकर सरगामी तेज हो गई है। सरायगढ़-भपटियाही प्रखंड में 09 पैक्सों में हो रहे चुनाव के लिए सभी पैक्सों के मतदाता सूची का प्रकाशन कर दिया है। बीडीओ अच्युतानंद ने बताया कि मतदाता सूची प्रकाशन के बाद आपत्ति और दावा का कार्य चल रहा है। 22 अक्टूबर तक दावा और आपत्ति के बाद इसमें सुधार किया जाएगा। 25 अक्टूबर को मतदाता सूची का प्रकाशन किया जायेगा। 13 नवंबर को संभावित नामांकन होना है।
नवंबर के अंतिम और दिसंबर के प्रथम सप्ताह तक चुनाव की तारीख की ऐलान कर दी जाएगी। बीडीओ ने बताया कि मतदाता सूची के प्रकाशन के बाद प्रखंड कार्यालय के बाहर चार जगहों पर मतदाता सूची का नोटिस चिपकाए गया है। पैक्स चुनाव को लेकर 30 मतदान केंद्र बनाया गया है। बनैनिया, भपटियाही और चांदपीपर पैक्स को छोड़कर शेष सभी 09 पैक्स में चुनाव होगा। बीडीओ ने बताया कि निर्वाचन आयोग के गाइड लाइन के अनुसार चुनाव करवाया जाएगा। जिसकी सभी तैयारी पूरी की जा रही है।
कोई टिप्पणी नहीं