Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Breaking News

latest

छातापुर : धूमधाम से मनाया गया शरद पूर्णिमा उत्सव, आरएसएस स्वयंसेवकों ने मनाया पर्व



 
सुपौल। भाजपा नेता और आरएसएस स्वयंसेवक ललितेश्वर पांडेय के छातापुर स्थित आवास पर बुधवार की रात शरद पूर्णिमा उत्सव धूमधाम से मनाया गया। वरिष्ठ स्वयंसेवक शालीग्राम पांडेय के मार्गदर्शन में आयोजित उत्सव में संघ प्रार्थना, खीर प्रसाद ग्रहण और एकल-सामूहिक गीत का दौर चला।

शरद पूर्णिमा के महत्व को बताते हुए शालीग्राम पांडेय ने कहा कि यह पर्व लक्ष्मी पूजा और कोजागरा के नाम से भी जाना जाता है। सनातन धर्म में नवरात्र सबसे महत्वपूर्ण पर्व है और भारतीय जीवन पद्धति में इसका सर्वाधिक महत्व है।

उन्होंने कहा कि शरद पूर्णिमा की रात स्वयंसेवक के लिए खुद की समीक्षा करने के लिए है और राष्ट्रहित व हिंदुत्व की रक्षा करने के कर्तव्य को निखारने के लिए भी है। उन्होंने सभी स्वयंसेवक से नियमित रूप से प्रातःकालीन शाखा लगाने का आग्रह किया।
  

कोई टिप्पणी नहीं