Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Breaking News

latest

सरायगढ़-भपटियाही : नौ दिवसीय श्रीश्री 108 रुद्र महायज्ञ का वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ हुआ शुभारंभ

 


सुपौल। सरायगढ़ प्रखंड क्षेत्र के सरायगढ़ पंचायत अंतर्गत चिकनी गांव, वार्ड नंबर 08 स्थित किसान स्टेडियम में बुधवार को नौ दिवसीय श्रीश्री 108 रुद्र महायज्ञ का भव्य शुभारंभ किया गया। इस धार्मिक आयोजन की शुरुआत वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ हुई, जिसका नेतृत्व आचार्य राम बालक दास महाराज ने किया।

कार्यक्रम का उद्घाटन प्रखंड प्रमुख विजय कुमार यादव, जिला परिषद सदस्य प्रतिनिधि धीरेन्द्र यादव, मुखिया संघ अध्यक्ष सतीश कुमार पांडे, ई. अमरेन्द्र यादव, पंचायत समिति सदस्य विनेश कुमार, जयकृष्ण यादव एवं शिक्षिका बबीता कुमारी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस अवसर पर बाबा द्वारा दो दर्जन से अधिक अतिथियों को शॉल देकर सम्मानित भी किया गया।

आचार्य राम बालक दास महाराज ने जानकारी दी कि यह नौ दिवसीय यज्ञ 20 फरवरी तक चलेगा, जिसमें प्रतिदिन होम-जप, सत्संग, प्रवचन, भजन-कीर्तन सहित अन्य धार्मिक कार्यक्रम होंगे। साथ ही, रामलीला का भी भव्य आयोजन किया गया है। यज्ञ स्थल को विशेष रूप से सजाया गया है, जहां 115 देवी-देवताओं की प्रतिमाएं स्थापित की गई हैं।

प्रखंड प्रमुख विजय कुमार यादव ने यज्ञ समिति की सराहना करते हुए शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित आयोजन पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसका विशेष ध्यान रखा जाएगा। वहीं, समाजसेवी धीरेन्द्र यादव ने नव युवक यज्ञ कमेटी द्वारा किए गए प्रयासों की प्रशंसा की। 

यज्ञ को सफल बनाने में चिकनी गांव के ग्रामीणों का महत्वपूर्ण योगदान है। आयोजन में पंचायत समिति सदस्य विनेश कुमार, रमेश कुमार मुखिया, प्रमोद यादव, सागर यादव, अलाउद्दीन, अनिल यादव, विश्वकर्मा भगत, अरविंद कुमार, बिरेंद्र यादव, सुभाष यादव, मनोज यादव, विद्यानंद यादव सहित अन्य गणमान्य व्यक्तियों का सराहनीय सहयोग मिल रहा है।

इस महायज्ञ में साधु-संतों और महात्माओं की विशेष भागीदारी रहेगी, जिससे श्रद्धालु आध्यात्मिक लाभ प्राप्त कर सकेंगे। यज्ञ स्थल पर भक्तों की भारी भीड़ उमड़ रही है, और आयोजन समिति द्वारा उनकी सुविधाओं का पूरा ध्यान रखा जा रहा है।

कोई टिप्पणी नहीं