Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Breaking News

latest

वरिष्ठ भाजपा नेता कामेश्वर चौपाल पंचतत्व में विलीन, राजकीय सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार



सुपौल। अयोध्या में राम मंदिर की पहली ईंट रखने वाले और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता कामेश्वर चौपाल का शनिवार को उनके पैतृक गांव कमरैल में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। उनके पुत्र विवेकानंद विवेक ने उन्हें मुखाग्नि दी। इस दौरान हजारों की संख्या में लोग उन्हें अंतिम विदाई देने पहुंचे।

कामेश्वर चौपाल के निधन से सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। शनिवार सुबह करीब 10 बजे उनका पार्थिव शरीर कमरैल गांव पहुंचा, जहां अंतिम दर्शन के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीण, रिश्तेदार और गणमान्य लोग मौजूद रहे।

उनके अंतिम संस्कार में बिहार सरकार और भाजपा के कई वरिष्ठ नेता शामिल हुए। इस दौरान ऊर्जा मंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव, लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण मंत्री नीरज कुमार सिंह बबलू, उद्योग मंत्री नीतीश मिश्रा, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल, निर्मली विधायक अनिरुद्ध प्रसाद यादव, सिहेंश्वर विधायक चंद्रहास चौपाल, जदयू जिलाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद यादव सहित कई अन्य नेता मौजूद रहे।

प्रशासन की ओर से एडीएम राशिद कलीम अंसारी, निर्मली एसडीएम संजय कुमार सिंह, एसडीपीओ राजू रंजन कुमार सहित अन्य अधिकारियों ने पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। कामेश्वर चौपाल न केवल भाजपा के वरिष्ठ नेता थे, बल्कि श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के भी सदस्य थे। उनके योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा। उनके निधन से क्षेत्र में अपूरणीय क्षति हुई है।

कोई टिप्पणी नहीं