Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Breaking News

latest

छातापुर : स्व. डॉ. जगन्नाथ मिश्रा की मनाई गई 88वीं जयंती, बलुआ बाजार स्थित समाधि स्थल पर अर्पित की गयी श्रद्धांजलि

  


 सुपौल। छातापुर प्रखंड क्षेत्र के बलुआ बाजार स्थित बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय डॉ. जगन्नाथ मिश्रा की 88वीं जयंती मंगलवार को श्रद्धा व सम्मान के साथ उनके समाधि स्थल पर मनाई गई। इस अवसर पर क्षेत्र के गणमान्य व्यक्ति, समाजसेवी एवं स्थानीय लोग बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने स्व. मिश्रा के तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए और उनके व्यक्तित्व व कृतित्व को याद किया। वक्ताओं ने कहा कि डॉ. जगन्नाथ मिश्रा न केवल बिहार, बल्कि भारतीय राजनीति के एक महान स्तंभ थे। वे एक कुशल प्रशासक, प्रखर लेखक, केंद्रीय मंत्री और तीन बार बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में देश सेवा में निरंतर समर्पित रहे।

लोगों ने उनके शिक्षा, कृषि और विकास के क्षेत्र में किए गए योगदान को अमूल्य और अविस्मरणीय बताया। वक्ताओं ने कहा कि डॉ. मिश्रा ने बिहार की तस्वीर बदलने में अहम भूमिका निभाई और उनके विचार आज भी जनसेवा और सुशासन के लिए प्रेरणास्रोत हैं।

इस मौके पर उपस्थित लोगों ने उनके आदर्शों को अपनाने का संकल्प लेते हुए कहा कि ऐसे महान नेता को सच्ची श्रद्धांजलि तभी होगी, जब हम उनके बताए मार्ग पर चलें।

जयंती समारोह में प्रमुख रूप से उपस्थित रहे: नवीन मिश्र, रंजीत कुमार मिश्रा, नरेंद्र ठाकुर, शिवेंद्र झा, पिंटू मिश्रा केशव, संजय मिश्रा, शिवशंकर मिश्रा, मनोज झा, राम नारायण साह, यमुनानंद मिश्रा, अजय मिश्रा, अमृतेश मिश्रा, ठक्कन मिश्रा, वसीर, प्रेमिल मिश्रा सहित कई अन्य गणमान्य लोग।

कोई टिप्पणी नहीं