सुपौल। सदर प्रखंड का बरैल पंचायत से भ्रष्टाचार मुक्त संकल्प की पहल शुरू हो गई है। रविवार से जन सुराज के नेता अनिल कुमार सिंह जन सभा के माध्यम से घूस लेन-देन का रिवाज खत्म करने की घोषणा की है। साथ ही भ्रष्ट पदाधिकारियों को घूस की मांग किए जाने पर कड़ी चेतावनी भी दी है।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश उपाध्यक्ष सरवर अली ने भी शिरकत की। कार्यक्रम की शुरुआत में प्रदेश उपाध्यक्ष सरवर अली जिला अध्यक्ष इंद्रदेव साह तपेश्वर भारती सहित उन अतिथियों को माला पहना कर सम्मानित किया गया। साथ ही अतिथियों को बैग और जन सुराज पार्टी का प्रतीक पीला गमछा देखकर भी सम्मानित किया गया।
प्रदेश अध्यक्ष सरवर अली ने कहा कि जन सुराज पार्टी अपने पांच मुद्दों पर अडिग है। पूरे बिहार में रोजगार, शिक्षा के नाम पर कुछ नहीं है। उन्होंने लोगों से इस बार शिक्षा और रोजगार के मुद्दे पर मतदान करने की अपील की। अनिल कुमार सिंह ने कहा कि आज 35 साल से मैं भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई लड़ रहा हूं। आज मेरी उम्र 62 वर्ष हो चुकी है लेकिन इस दौरान ना तो मेरी संपत्ति बढ़ी और ना ही कोई व्यापार करता हूं। आज के समय में अगर कोई नेता मुखिया, विधायक जैसा पद लेता है तो वह सिर्फ अपने आप की सोचता है। अपने कार्यकाल में करोड़पति बन जाता है तो कई व्यापार भी शुरू कर लेता है लेकिन असली नेता वही है जो सिर्फ सामाजिक लड़ाई में अपना योगदान देता है और इसी रास्ते को मैंने चुना है।
उन्होंने कहा कि आज गांव घर में लोग कहते हैं कि आंगनबाड़ी सेविका, आशा, हेडमास्टर, मुखिया, समिति घूस लेते हैं लेकिन यह कोई नहीं जानता कि हर महीने सेविका को विभाग को 2200 रुपए पहुंचाना पड़ता है। प्रोत्साहन राशि पर कार्यरत्त आशा के भुगतान में भी राशि काटी जाती है। यही नहीं डीलर जो 1 किलो अनाज काटता है वह घर नहीं ले जाता है बल्कि बीएसओ से लेकर डीएम तक का जेब भर जाता है। विभिन्न योजनाओं में 30 से 40 फ़ीसदी तक कमीशन निर्धारित है। अगर वह कमीशन नहीं देंगे तो उनपर सख्ती कर दी जाएगी।
अब पंचायत से एक भी रूपए नहीं जाएगा घूस, लोगों के साथ की जरूरत
अनिल कुमार सिंह ने कहा कि इस जनसभा के साथ अब निर्णय लिया गया है कि आज से बरैल पंचायत भ्रष्टाचार मुक्त किया जाएगा। इस पंचायत से अब एक भी रुपए घूस के नाम पर नहीं दिया जाएगा। अगर कोई पदाधिकारी घूस ले रहा है तो वह सतर्क हो जाए। आज के बाद अगर कहीं घूस मांगी जाएगी तो उसके खिलाफ मैं आवाज बुलंद करूंगा। घूस लेने वाले चाहे किसी को भी मैनेज कर ले लेकिन उन पर कार्रवाई तय है। उन्होंने लोगों से भ्रष्टाचार मुक्त पंचायत बनाने में सहयोग की अपील की। साथ ही उन्होंने कहा कि जन सुराज की जनसभा जहां-जहां आयोजित होती जाएगी वह पंचायत भ्रष्टाचार मुक्त होगा। धीरे-धीरे पूरे सुपौल को भ्रष्टाचार मुक्त कर दिया जाएगा।
मंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव पर बोला सीधा हमला
उन्होंने कहा कि सुपौल के विधायक सह बिहार सरकार के मंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव भ्रष्टाचार का प्रतीक बन चुका है। 35 साल के कार्यकाल में उन्होंने सुपौल में सिर्फ यादव पदाधिकारी की पोस्टिंग करवाई। यही नहीं जनता से आज तक उन्होंने संपर्क नहीं किया। ना तो किसी की सुख में शामिल होते हैं और ना ही किसी के दुख में उससे मिलने जाते हैं। उन्होंने कहा कि 35 साल से मेरी इसके खिलाफ मेरी लड़ाई चल रही है। उनके द्वारा पदस्थापित कई भ्रष्ट पदाधिकारी के खिलाफ मैंने कार्रवाई करवाई। सुपौल में डीएम रह चुके संजीव हंस जो भ्रष्टाचार करते-करते प्रधान सचिव तक बन गए। उनके खिलाफ मेरे द्वारा कार्रवाई करवाई गई।
सदर प्रखंड में सीओ रह चुके प्रिंस राज घूस नहीं बल्कि हर काम में अपना शेयर लेते थे। प्रिंस राज के खिलाफ भी मेरे द्वारा कार्रवाई करवाई गई। भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई में मुझे जेल भी जाना पड़ा और मेरी पत्नी जो एचएम उसे भी गलत आरोप में निलंबित करवा दिया। यही नहीं परेशान करने के लिए निलंबन कार्यकाल में उनका मुख्यालय बेतिया निर्धारित किया गया लेकिन मैं हार नहीं मानने वाला हुँ।
कोई टिप्पणी नहीं