Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Breaking News

latest

त्रिवेणीगंज : असामाजिक तत्वों ने बटाईदार किसान के धान के बोझों में लगाई आग, सालभर की मेहनत राख


सुपौल। त्रिवेणीगंज अनुमंडल क्षेत्र के जदिया पंचायत में रविवार रात असामाजिक तत्वों ने एक बटाईदार किसान के धान के बोझों में आग लगा दी। आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही मिनटों में किसान का पूरा सालभर का मेहनत का फसल जलकर राख हो गया।

घटना के संबंध में बताया जाता है कि कोरियापट्टी पश्चिम पंचायत के खूंट वार्ड संख्या 07 निवासी राजकुमार साह, जदिया बाजार के बिमल अग्रवाल की दो एकड़ जमीन बटाई पर खेती करते थे। कटाई के बाद उन्होंने कुल 308 बोझा धान दो अलग-अलग स्थानों पर रखा था। सोमवार को थ्रेशिंग की तैयारी थी, लेकिन उससे एक रात पहले ही असामाजिक तत्वों ने धान के बोझों में आग लगा दी।

पीड़ित किसान राजकुमार साह के अनुसार इस घटना में करीब 65 से 70 हजार रुपये का नुकसान हुआ है। उन्होंने बताया कि सालभर की मेहनत एक पल में खत्म हो गई, अब परिवार चलाना मुश्किल हो जाएगा।

घटना के बाद किसान में गहरा आक्रोश और निराशा है। स्थानीय लोग भी इस कृत्य की कड़ी निंदा कर रहे हैं। वहीं, मामले की सूचना स्थानीय प्रशासन को दे दी गई है, लेकिन अभी तक किसी आरोपी की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

कोई टिप्पणी नहीं