Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Breaking News

latest

नितिन नवीन के भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर निकाला गया विजय जुलूस

 


सुपौल। भारतीय जनता पार्टी के नेता नितिन नवीन के भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर सुपौल में पार्टी कार्यकर्ताओं ने जोरदार उत्साह के साथ विजय जुलूस निकाला। जुलूस शहर के विभिन्न हिस्सों से गुजरते हुए स्टेशन चौक पहुंचा, जहां नगाड़ा, आतिशबाजी और गगनभेदी जयकारों के साथ इसका समापन हुआ। पूरे शहर में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला।

इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष नरेंद्र कुमार ऋषि देव ने कहा कि बिहार के इस युवा सपूत को राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाकर पार्टी ने उन पर बड़ा विश्वास जताया है। यह न केवल बिहार बल्कि पूरे देश के लिए गर्व की बात है। उन्होंने इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी एवं पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

जिला अध्यक्ष ने कहा कि नितिन नवीन के नेतृत्व में भाजपा और अधिक मजबूत होगी तथा संगठन को नई दिशा और ऊर्जा मिलेगी। उनके राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने से बिहार के कार्यकर्ताओं का मनोबल काफी बढ़ा है।

विजय जुलूस एवं कार्यक्रम में भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष नागेंद्र नारायण ठाकुर, पूर्व सांसद विश्व मोहन कुमार, जिला उपाध्यक्ष दिलीप कुमार सिंह एवं सरोज कुमार झा, जिला महामंत्री के सब भाग गुड्डू, जिला मीडिया प्रभारी सुरेंद्र नारायण पाठक, सोशल मीडिया प्रभारी रणधीर ठाकुर, संतोष प्रधान सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं समर्थक उपस्थित थे।

कोई टिप्पणी नहीं