Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Breaking News

latest

सीसी खत्म होते ही पैक्स में धान खरीद बंद, किसान औने-पौने दाम पर बेचने को मजबूर



सुपौल। सरायगढ़–भपटियाही प्रखंड क्षेत्र के झिल्लाडुमरी पैक्स में धान खरीद को लेकर किसानों ने सीसी (कैश क्रेडिट) की सीमा बढ़ाने की मांग की है। किसानों का कहना है कि सरकार द्वारा झिल्लाडुमरी पैक्स को उपलब्ध कराए गए सीसी के अनुरूप धान की खरीद पूरी कर ली गई है, लेकिन अब सीसी समाप्त हो जाने के कारण पैक्स द्वारा धान खरीद बंद कर दी गई है।

झिल्लाडुमरी पंचायत के पैक्स अध्यक्ष वीरेंद्र मंडल ने बताया कि निर्धारित सीसी सीमा के तहत किसानों का धान खरीदा जा चुका है। वर्तमान में सीसी की राशि समाप्त हो जाने के कारण आगे धान खरीद संभव नहीं हो पा रही है।

वहीं किसान रामकृपाल मंडल, आमोद मंडल, रामचंद्र साह, देवनारायण मंडल, सोनाय मंडल, जगदीश सूतिहार, गुदर राम, रामदेव शर्मा, बलदेव शर्मा, चंद्रदेव मेहता, अरुण मेहता, राजेंद्र साह, राजदेव गुप्ता, लालदेव मेहता, पुहुपलाल मुखिया सहित अन्य किसानों ने बताया कि पैक्स में धान खरीद बंद होने से उन्हें मजबूरी में अपना धान ओने-पौने दामों पर निजी व्यापारियों को बेचना पड़ रहा है, जिससे उन्हें आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है।

किसानों ने जिला प्रशासन का ध्यान आकृष्ट कराते हुए झिल्लाडुमरी पैक्स के लिए धान खरीद हेतु सीसी की सीमा बढ़ाने की मांग की है, ताकि शेष किसानों का धान समर्थन मूल्य पर खरीदा जा सके और उन्हें उचित लाभ मिल 

कोई टिप्पणी नहीं