Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Breaking News

latest

निर्मली : पुलिस गश्ती के दौरान चार शराब पियक्कड़ गिरफ्तार, भेजे गए न्यायालय

 


सुपौल। निर्मली अनुमंडल क्षेत्र के डगमारा थाना पुलिस ने गश्ती के दौरान बड़ी कार्रवाई करते हुए चार शराब पियक्कड़ों को गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी कामत चौक के समीप की गई।

इस संबंध में डगमारा थाना अध्यक्ष धनेश्वर मंडल ने बताया कि नियमित गश्ती के दौरान संदिग्ध स्थिति में चार लोगों को पकड़ा गया। जांच के दौरान सभी के शराब सेवन की पुष्टि हुई। गिरफ्तार व्यक्तियों की पहचान रामबीर मुखिया (25), इन्द्रजोत मुखिया (19), महावीर मुखिया (19) तथा अर्जुन मुखिया (19) के रूप में की गई है। सभी नरहिया गांव, जिला मधुबनी के निवासी बताए जा रहे हैं।

पुलिस द्वारा चारों के विरुद्ध अलग-अलग कांड संख्या 18/26, 19/26, 20/26 एवं 21/26 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।

थानाध्यक्ष ने बताया कि सभी आरोपियों को उचित प्रक्रिया के तहत न्यायालय सुपौल में प्रस्तुत करने के लिए भेजा जा रहा है। इस कार्रवाई के दौरान एएसआई अमरेश कुमार सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

कोई टिप्पणी नहीं