Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Breaking News

latest

बसंतपुर : वीरपुर में गौ सम्मान अभियान के तहत निकली संकल्प यात्रा, एसडीओ को सौंपा ज्ञापन



सुपौल। देशभर में साधु-संतों एवं गौ भक्तों द्वारा चलाए जा रहे गौ सम्मान आह्वान अभियान के प्रथम चरण के तहत सोमवार को बसंतपुर प्रखंड के वीरपुर में संकल्प यात्रा निकाली गई। यह यात्रा वीरपुर नगर का भ्रमण करते हुए अनुमंडल मुख्यालय पहुंची, जहां अनुमंडल पदाधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया।

कार्यक्रम की जानकारी देते हुए गौ सम्मान अभियान के अनुमंडल प्रचारक सह मुख्य पार्षद वीरपुर सुशील कुमार ने बताया कि अभियान का मुख्य उद्देश्य गौ माता को राष्ट्र माता का दर्जा दिलाना एवं देशभर में गौ हत्या पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने की मांग को जन-जन तक पहुंचाना है।

उन्होंने बताया कि संकल्प यात्रा वीरपुर स्थित श्रीराम-जानकी मंदिर से प्रारंभ हुई, जो नगर क्षेत्र का भ्रमण करते हुए बसंतपुर मार्ग से अनुमंडल मुख्यालय पहुंची। वहां उपस्थित गौ भक्तों ने हस्ताक्षरयुक्त प्रार्थना पत्र राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के नाम अनुमंडल पदाधिकारी नीरज कुमार को सौंपा।

सुशील कुमार ने कहा कि इस अभियान के माध्यम से अधिक से अधिक लोगों को जोड़कर गौ संरक्षण के समर्थन में जनमत तैयार किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि यह अभियान चरणबद्ध तरीके से आगे भी जारी रहेगा और तब तक चलता रहेगा, जब तक गौ माता को राष्ट्र माता का दर्जा नहीं मिल जाता।

कोई टिप्पणी नहीं