Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Breaking News

latest

नि:शुल्क चिकित्सा शिविर में सैकड़ों मरीजों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण



सुपौल। नगर परिषद सुपौल क्षेत्र स्थित शनि मंदिर के समीप एसएन इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल परिसर में रविवार को एक भव्य नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में क्षेत्र के सैकड़ों लोगों ने भाग लेकर अपने स्वास्थ्य की जांच कराई और विशेषज्ञ चिकित्सकों से परामर्श प्राप्त किया।

शिविर का आयोजन समाजसेवा और जनस्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए किया गया था। स्कूल के डायरेक्टर पंकज कुमार ने बताया कि नेपाल के प्रसिद्ध नोबेल हॉस्पिटल से आए विभिन्न विभागों के अनुभवी चिकित्सकों की टीम ने मरीजों का निःशुल्क इलाज किया। शिविर में सामान्य बीमारियों से लेकर जटिल स्वास्थ्य समस्याओं तक की जांच कर उचित परामर्श दिया गया, जिससे लोगों को काफी लाभ मिला।

कार्यक्रम का शुभारंभ नगर परिषद के मुख्य पार्षद राघवेंद्र झा ‘राघव’ की अगुवाई में किया गया। उद्घाटन के बाद उन्होंने शिविर का निरीक्षण किया और मरीजों से बातचीत कर उनकी समस्याओं की जानकारी ली।

इस अवसर पर चिकित्सकों ने कहा कि ऐसे नि:शुल्क चिकित्सा शिविर समाज के उन वर्गों के लिए बेहद उपयोगी होते हैं, जो आर्थिक कारणों से बड़े अस्पतालों तक नहीं पहुंच पाते। उन्होंने लोगों को नियमित स्वास्थ्य जांच कराने, संतुलित आहार लेने और साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखने की सलाह दी। साथ ही बदलती जीवनशैली के कारण बढ़ रही बीमारियों के प्रति सतर्क रहने की आवश्यकता पर भी जोर दिया।

कोई टिप्पणी नहीं