Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Breaking News

latest

सुपौल में राष्ट्रीय बजरंग दल एवं अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद की जिला स्तरीय बैठक संपन्न

 

नए पदाधिकारियों की घोषणा, 20 से 24 मई तक समस्तीपुर में प्रशिक्षण वर्ग का आयोजन

सुपौल (4 मई 2026)। राष्ट्रीय बजरंग दल एवं अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद, सुपौल की जिला स्तरीय बैठक रविवार, 3 मई को सफलतापूर्वक आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष चंदन भाई धर्मराज ने की। बैठक में संगठन को मजबूत बनाने तथा उसके विस्तार के लिए महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।

बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने मार्गदर्शन प्रदान किया। इनमें जवाहर झा (प्रांत वरिष्ठ उपाध्यक्ष, अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद), महेंद्र प्रसाद यादव (सुरैत) (प्रदेश अध्यक्ष, राष्ट्रीय किसान परिषद),  पंकज सिंह (प्रांत कार्याध्यक्ष, राष्ट्रीय बजरंग दल),  गणेश कुशवाहा (जिला महामंत्री, राष्ट्रीय बजरंग दल) तथा  वीरेंद्र कुमार विमल (जिला प्रमुख, हनुमान चालीसा केंद्र) शामिल थे।



नए दायित्वों की घोषणा

बैठक के दौरान राष्ट्रीय बजरंग दल एवं संबंधित परिषदों के नवनियुक्त पदाधिकारियों की घोषणा की गई। जिसमें राष्ट्रीय बजरंग दल के लिए रणदीप विश्वास को नगर अध्यक्ष, सुपौल नगर, चंदन सहनी को प्रखंड अध्यक्ष, छातापुर प्रखंड, राजेश कुमार मेहता को प्रखंड अध्यक्ष, पिपरा प्रखंड, रोशन जी को प्रखंड महामंत्री, छातापुर प्रखंड, सत्येंद्र कुमार मंडल को प्रखंड संयुक्त महामंत्री, छातापुर प्रखंड, मनीष कुमार को प्रखंड उपाध्यक्ष, छातापुर प्रखंड, गुड्डू साह को प्रखंड मंत्री, छातापुर प्रखंड का भार सौंपा गया वहीं राष्ट्रीय महिला परिषद के लिए नूतन देवी को प्रखंड अध्यक्ष, छातापुर प्रखंड, शीशावती देवी को पंचायत अध्यक्ष, जीवछपुर गांव का भार सौंपा गया।



हनुमान चालीसा केंद्रों के पदाधिकारी

विभिन्न वार्डों एवं गांवों में हनुमान चालीसा केंद्रों के अध्यक्ष एवं प्रमुख भी नियुक्त किए गए, जिनमें बोआ कामत, गणेश कुमार, अजय कुमार, पप्पू कुमार तथा तिलेश्वर चौपाल शामिल हैं।

आगामी प्रशिक्षण वर्ग

बैठक में विशेष रूप से जानकारी दी गई कि अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद एवं राष्ट्रीय बजरंग दल का विशाल प्रशिक्षण वर्ग 20 मई से 24 मई तक समस्तीपुर में आयोजित किया जाएगा। इच्छुक कार्यकर्ता जिलाध्यक्ष चंदन भाई धर्मराज से संपर्क कर सकते हैं।





कोई टिप्पणी नहीं