Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Breaking News

latest

कुनौली थाना परिसर में इंडो-नेपाल पुलिस की हुई बैठक, आपसी समन्वय पर दिया जोर


सुपौल। कुनौली थाना परिसर में रविवार को भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र में बेहतर समन्वय को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में दोनों देशों के पुलिस अधिकारियों एवं कर्मियों ने भाग लिया।

बैठक की अध्यक्षता कुनौली थानाध्यक्ष सत्यजीत कुमार ने की। इस दौरान उन्होंने कहा कि बैठक का मुख्य उद्देश्य इंडो-नेपाल सीमा पर आपसी कॉर्डिनेशन को मजबूत बनाए रखना है, ताकि सीमावर्ती क्षेत्रों में अपराध पर प्रभावी नियंत्रण किया जा सके।

बैठक में मादक पदार्थों की तस्करी, मानव तस्करी एवं अन्य आपराधिक गतिविधियों जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। थानाध्यक्ष ने कहा कि इन अपराधों पर नियंत्रण के लिए दोनों देशों के सुरक्षा एजेंसियों के बीच बेहतर तालमेल और सहयोग बेहद जरूरी है।

उन्होंने जोर देते हुए कहा कि आपसी समन्वय की मजबूती ही सीमावर्ती क्षेत्रों में अपराध पर नकेल कसने का मुख्य आधार है। एक-दूसरे के सहयोग से ही इन चुनौतियों का प्रभावी तरीके से सामना किया जा सकता है।

वहीं नेपाल की सशस्त्र पुलिस बल (APF) के इंस्पेक्टर ने भी आपसी समन्वय को अहम बताते हुए कहा कि दोनों देशों के बीच बेहतर तालमेल से ही सीमा क्षेत्र में आपराधिक गतिविधियों पर नियंत्रण संभव है।


कोई टिप्पणी नहीं