Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Breaking News

latest

राघोपुर : सांसद का जदयू कार्यकर्ता व ग्रामीणों ने किया जोरदार स्वागत

सुपौल। राघोपुर प्रखंड के परमानंदपुर पंचायत की मुखिया खातून के आवास पर जदयू कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीणों ने सांसद का स्वागत किया। इस दौरान सांसद दिलेश्वर कामैत ने कहा कि सुपौल लोकसभा क्षेत्र के चहुमुंखी विकास के लिए वो पूरी तरह जुटे हुए हैं। उनके कार्यकाल के दौरान क्षेत्र में रेल सेवा के विस्तार के लिए कई कार्य करवाए गए हैं। रेल, सड़क, पुल-पुलिया का निर्माण जोर-शोर से हुआ है। कई विकास योजनाओं को पूरा किया गया है। उन्होंने कहा कि आगे भी जनता का आशीर्वाद मिला तो सुपौल के विकास में वो जुटे रहेंगे तथा जनता से संपर्क कर उनकी समस्याओं को दूर करने का प्रयास किया जाता रहेगा। सड़क, पुल-पुलिया, शिक्षा, चिकित्सा सेवा के लिए बिहार सरकार भी लगातार प्रयास कर रही है। इस मौके पर पूर्व विधायक लखन ठाकुर, शशि प्रसाद सिंह, मो। अखलाक, जवाहर यादव, रोशन मिश्रा, मो। रुस्तम, गोविंद ठाकुर, मकसूद आलम, मो। तोहिद, मो। खलील, मो। समसुल एवं ग्रामीण मौजूद थे।




कोई टिप्पणी नहीं