सुपौल। किशनपुर प्रखंड क्षेत्र के तुलापट्टी पंचायत के परसा गांव में एक साथ कई योजनाओं का सोमवार को विधायक रामविलास कामत ने शिलान्यास किया। मौके पर तुलापट्टी पंचायत की मुखिया सावित्री देवी, पूर्व प्रखंड प्रमुख सुनीता देवी तथा पंचायत समिति सदस्य रिंकू देवी के द्वारा संयुक्त रूप से शिलापट्ट का अनावरण किया। विधायक रामविलास कामत ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में महागठबंधन की सरकार द्वारा पूरे बिहार में गांव से लेकर शहरों तक सड़कों का जाल बिछा दिया गया है। पूरे बिहार में 95 प्रतिशत सड़क का जाल बिछ गया है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार में विकास का गंगा बहाया जा रहा है। सरकार का अब विशेष ध्यान विद्यालय एवं अस्पताल की ओर है। हर पंचायत में एक-एक अस्पताल बनाया जाएगा। पूर्व प्रखंड प्रमुख सुनीता देवी ने कहा कि हर पंचायत में प्रखंड पंचायत समिति के मद्य से योजनाओं का शिलान्यास तथा उद्घाटन बड़ी तेजी से हो रहा है। उन्होंने कहा कि पंचायत समिति मद से 15वीं वित्त आयोग के द्वारा 09 लाख 60 हजार की लागत से तुलापट्टी पंचायत के परसा गांव में छठ घाट का निर्माण हेतु सोमवार को शिलान्यास किया गया है। पंचायत की मुखिया सावित्री देवी ने बताया कि 14 लाख 98 हजार 800 की लागत से पोखर के पश्चिमी भाग में छठ घाट का निर्माण हेतु शिलान्यास किया गया। इसके अलावे पंचायत में अन्य योजनाओं का भी कार्य प्रारंभ है। इस मौके पर पंचायत सचिव दिनेश कुमार दिनकर, कनीय अभियंता काजल कुमारी, पंचायत समिति सदस्य रिंकू देवी, दिलीप यादव, अशोक मंडल, जगन्नाथ यादव, शैलेंद्र यादव, अमर कुमार भारती, बृजेश कुमार, उपेंद्र यादव, देवनारायण यादव, कमल यादव, कमल नारायण यादव, अजीत कुमार, अनिल कुमार, मो मरगूब आलम, महेश्वर शर्मा, अमरेंद्र ठाकुर, अशोक कुमार मेहता, रामखेलावन ठाकुर, देवनारायण मंडल, कमल मेहता, सोनेलाल यादव, रत्नेश्वर मंडल, मो साबिर, जलेबी शर्मा, राजकुमार मेहता, भूपेंद्र यादव, सुधीर यादव, सत्तो शर्मा, सुनील मेहता सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।
किशनपुर : तुलापट्टी पंचायत के परसा में कई योजनाओं का विधायक ने किया शिलान्यास
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)

कोई टिप्पणी नहीं