सुपौल। मकर संक्रांति के अवसर पर रविवार को आनंद भवन पिपरा में भाजपा नेता प्रो रामचंद प्रसाद मंडल द्वारा चूड़ा-दही भोज का आयोजन किया गया। भोज में भाजपा कार्यकर्ता के अलावा समाज के विभिन्न वर्गों के प्रबुद्ध नागरिक व पत्रकार आमंत्रित थे। प्रो रामचंद्र मंडल ने सभी आमंत्रित लोगों को मकर संक्रांति की शुभकामनाएं देते हुए क्षेत्र के लोगों की मंगल कामना की। उन्होंने तुलापट्टी पंचायत के पूर्व मुखिया व भाजपा नेता लक्ष्मीकांत भारती को शॉल प्रदान कर स्वागत किया। मौके पर प्रो मंडल ने कहा कि यह वर्ष कई मायनों में अविस्मरणीय रहेगा। जहां रामलला लगभग 500 वर्षों के बाद अयोध्या में विराजमान होंगे, वहीं लगातार तीसरी बार नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री के पद पर विराजमान होंगे। साथ ही सुपौल लोकसभा क्षेत्र में इस साल कमल खिलेगा। मौके पर भाजपा पिपरा मंडल अध्यक्ष राजकुमार पोद्दार, मनोज दे, परमेश्वरी मंडल, जवाहर झा, हरे कृष्णा रत्न, गिरधारी मुखिया, संतोष कुमार, अमित कुमार टिंकू, बौआ मंडल, श्याम मंडल, अर्जुन गुप्ता, अशोक मेहता, गुण सागर साह, रामचंद्र पासवान आदि उपस्थित थे।
पिपरा : मकर संक्रांति के अवसर पर पिपरा में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा चूड़ा-दही भोज का किया गया आयोजन
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)

कोई टिप्पणी नहीं