सुपौल। किशनपुर प्रखंड क्षेत्र के करैहिया पंचायत के अभुआर गांव में अयोध्या से आये अक्षत एवं आमंत्रण पत्र राम भक्तों को घर-घर पहुंचाया जा रहा है। लोग बड़ी श्रद्धा से ग्रहण कर खुशी जाहिर कर रहे हैं। भाजपा शिक्षा प्रकोष्ठ के जिला संयोजक अरुण कुमार जयसवाल ने आमंत्रण पत्र वितरण करते कहा कि आज पूरा देश खुश है। लंबे अरसे के बाद अयोध्या में मंदिर बनकर तैयार है। उन्होंने लोगों से अपील किया कि 22 जनवरी को भगवान रामलला के प्रतिमा में प्राण-प्रतिष्ठा का कार्यक्रम होने जा रही है। इसलिये सभी रामभक्त उस दिन नहा धोकर शाम में घरों में दीप जलाकर दीपावली मनाएं।
पूर्व मंडल अध्यक्ष महामाया चौधरी ने भी युवाओं से कहा आप सब प्रशंसा के पात्र हैं। सभी लोग 22 जनवरी को अपने आस-पास के मंदिरों में कीर्तन भजन का आयोजन करें। मौके पर मीडिया सेल के मंडल प्रभारी अनुज झा, रौशन झा, मिथिलेश झा, तरुण झा, पराशर झा, आकाश झा, अभि झा, सागर झा, संबोध झा, शैलेन्द्र झा, मोहित झा, दयानंद झा, पिंटु झा, आशीष झा आदि मौजूद थे।

कोई टिप्पणी नहीं