सुपौल। त्रिवेणीगंज थाना क्षेत्र के पथरा गोरघय पंचायत के वार्ड नंबर 08 स्थित भूरा गांव में गुरुवार की रात्रि अज्ञात चोरों ने घर में घुस कर जेवरात समेत नकदी सहित करीब 11 लाख के समानों की चोरी की घटना को अंजाम दिया। जानकारी के अनुसार भूरा वार्ड 08 निवासी भगीरथ ठाकुर के घर चोरों ने चोरी की घटना की है। पीड़ित गृह स्वामी ने बताया की रात में अपने आवास में दूसरे कमरे में सोए हुए थे। देर रात चोरों ने उसके एक अन्य कमरे का दरवाजे का ताला तोड़कर घर के अंदर घुसा और गोदरेज का ताला तोड़कर उसमे रखे करीब 08 लाख के गहने और तीन लाख नकदी की चोरी कर ली। इस बात की जानकारी गृहस्वामी को सुबह हुई। जब सबेरे उठा तो देखा की एक कमरे का दरवाजा और कमरे में रखा गोदरेज खुला हुआ है और गोदरेज में रखा जेवरात और नकदी गायब है। घटना की जानकारी त्रिवेणीगंज पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंच कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। चोरी की इस घटना से पीड़ित परिवार आहत है।
त्रिवेणीगंज : अज्ञात चोरों ने जेवरात और नगद सहित करीब 11 लाख की संपत्ति पर किया हाथ साफ
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)

कोई टिप्पणी नहीं