Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Breaking News

latest

सुपौल जिला शतरंज संघ की हुई महत्वपूर्ण बैठक, सर्वसम्‍मति से नई कार्यकारिणी का हुआ गठन

  • -  प्रभात कुमार बने अध्‍यक्ष, शशांक राज चुने गये सचिव 
  • -  राज्य चैंपियनशिप के लिए सुपौल जिला टीम को तैयार करने का लिया निर्णय 

सुपौल। सुपौल जिला शतरंज संघ की एक महत्वपूर्ण बैठक कार्यालय परिसर में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता सुनील कुमार जायसवाल ने की। अखिल बिहार शतरंज संघ के सचिव धर्मेन्द्र कुमार की उपस्थिति व मुजफ्फरपुर जिला शतरंज संघ के सचिव हिमांशु कुमार के पर्यवेक्षण तथा अखिल बिहार शतरंज संघ के अंतरराष्ट्रीय आर्बिटर आलोक प्रियदर्शी के सह पर्यवेक्षण में बैठक संपन्न हुई। इस बैठक में कई महत्‍वपूर्ण निर्णय लिये गये। 

जिसमें सबसे पहले सर्वसम्मति से सुपौल जिला शतरंज संघ की नई कार्यकारिणी गठित की गई। जिसमें अध्यक्ष प्रभात कुमार, कार्यकारी अध्यक्ष रुद्र प्रताप लाल, उपाध्यक्ष सुनील कुमार जायसवाल, संगीता गुप्ता एवं डॉ० अब्दुल खालिक, सचिव शशांक राज, संयुक्त सचिव चंदन कुमार, प्रवीण कुमार एवं राजन कुमार, कोषाध्यक्ष रघुबंश कुमार, संयोजक  प्रमोद कुमार यादव, सदस्य रमेश रंजन, ई० सुजीत कुमार पाठक, ब्रजकिशोर यादव, कैलाश कुमार, डॉ० चेतन कुमार, अभिलाषा कुमारी, आशीष श्रीवास्तव शामिल हैं। 

बैठक के दौरान आगामी राज्य चैंपियनशिप के लिए सुपौल जिला टीम को तैयार करने हेतु जिला स्तरीय चयन प्रतियोगिता आयोजित करने का निर्णय लिया गया। बैठक के अंत में अध्यक्ष सुनील जायसवाल द्वारा सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों को शुभकामनाएं देते हुए बैठक का समापन किया गया।




कोई टिप्पणी नहीं