सुपौल। भाजपा द्वारा निर्देशित दीवाल पेंटिंग तथा भाजपा चली गांव की ओर कार्यक्रम का प्रारंभ भाजपा नेता सह बीएनएमयू के पूर्व विभागाध्यक्ष प्रो रामचंद्र प्रसाद मंडल ने लक्ष्मीनिया गांव से प्रारंभ किया। जो चौघारा, करिहो, पथरा, बेलोखरा, थुमहा होते हुए सुपौल नगर परिषद में समाप्त किया गया। प्रो मंडल ने हटबरिया में श्रीलाल मंडल बेलोखरा में पूर्व मुखिया कमल किशोर मंडल, निर्मली में गंगा मंडल, पथरा में पूर्व मुखिया बलदेव मंडल समेत दर्जनों गांव के दीवाल पर हर-हर मोदी-घर-घर मोदी, मोदी है तो गारंटी है, मोदी को जीतायेंगे-देश को बढ़ाएंगे, अबकी बार-400 के बार का नारा अपने हाथों से लिखा। जहां गांव के लोगों ने मोदी जिंदाबाद के नारा लगाये। भाजपा चली गांव की ओर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बेलोखरा में कहा कि मोदी देश का भविष्य है। इनके नेतृत्व में एक कानून, एक संविधान, एक भारत, श्रेष्ठ भारत तथा अंतर्राष्ट्रीय पटल पर भारत को प्रतिष्ठित और सामरिक रूप से मजबूत बनाया। भाजपा पिपरा मंडल अध्यक्ष इंद्रदेव मंडल ने कहा कि भाजपा इस बार सुपौल लोकसभा चुनाव लड़ेगी और यहां कमल खिलेगा। कार्यक्रम में निवर्तमान मंडल अध्यक्ष मिथिलेश कुमार राय, पूर्व मुखिया कमल किशोर मंडल, बूथ अध्यक्ष नीतीश पासवान, पांचू साह, कृष्णदेव साह, शक्ति केंद्र प्रमुख बद्री कुमार मंडल, सह प्रमुख बद्री साह, सह संयोजक हलधर साह, गणपत राज, राजेश कुमार, तेतर शर्मा, इंद्रभूषण ठाकुर, महिला बूथ अध्यक्ष सपना देवी आदि मौजूद थे।
भाजपा चली गांव की ओर व दीवाल पेंटिंग कार्यक्रम का हुआ आयोजन
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)

कोई टिप्पणी नहीं