Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Breaking News

latest

वीरपुर : नेपाल जा रहे दो ओवरलोड ट्रक को पकड़ कर काटा गया 2.94 लाख का चालान



सुपौल। नेपाल जा रहे दो ओवरलोड मालवाहक ट्रक को जिला परिवहन विभाग की टीम ने शुक्रवार को पकड़ कर 02 लाख 94 हजार रुपये का चालान काटा। जिला परिवहन विभाग के एएसआई सुमन कुमार सिंह ने बताया कि विभागीय निर्देश के आलोक में जिले के विभिन्न सड़कों पर लगातार वाहनों के कागजातों की जांच और ओवरलोडिंग के अलावे अन्य चीजों की जांच की जाती है। इसी क्रम में नेपाल जा रहे दो मालवाहक ट्रक बीआर 19जीए /3372 से 01 लाख 55 हजार 500 रुपये और डब्लूबी 61बी/1076 ट्रक से 01 लाख 38 हजार 500 रुपये का चालान काटा गया है। एएसआई श्री सिंह ने बताया कि यह कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। ताकि ओवर लोड ट्रकों पर नियंत्रण किया जा सके और सरकार को राजस्व की प्राप्ति भी हो। 

कोई टिप्पणी नहीं