Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Breaking News

latest

विधिक जागरूकता कार्यक्रम में दिव्यांगजनों को अधिकारों की दी जानकारी


सुपौल। बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार, पटना के आदेशानुसार एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकार, सुपौल के सचिव मो. अफजल आलम के निर्देश पर सदर प्रखंड के महेशपुर (वार्ड संख्या 01, पंचायत कर्णपुर) में विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य ग्रामीणों, विशेषकर दिव्यांग बच्चों एवं व्यक्तियों को उनके कानूनी अधिकारों तथा उपलब्ध निःशुल्क विधिक सेवाओं के प्रति जागरूक करना था। कार्यक्रम के माध्यम से ग्रामीणों को विभिन्न कानूनी प्रावधानों एवं योजनाओं की जानकारी दी गई, जिससे लोगों में जागरूकता बढ़ी।

इस दौरान उपस्थित पैनल अधिवक्ता ने नालसा (मानसिक बीमारी एवं बौद्धिक दिव्यांगता वाले व्यक्तियों के लिए कानूनी सेवाएं) योजना, 2021 के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस योजना का उद्देश्य दिव्यांग व्यक्तियों को उनकी जरूरतों के अनुरूप निःशुल्क, सुलभ एवं प्रभावी कानूनी सहायता उपलब्ध कराना है, जिससे उन्हें न्याय तक आसान पहुंच मिल सके और उनके अधिकारों का संरक्षण सुनिश्चित हो।

अधिवक्ता ने आगे बताया कि इस योजना को और व्यापक बनाते हुए अब नालसा (बच्चों के लिए बाल-अनुकूल कानूनी सेवाएं) योजना, 2024 में समाहित कर दिया गया है। इस नई योजना में दिव्यांग बच्चों के लिए विशेष प्रावधानों को यथावत रखा गया है, ताकि उन्हें बेहतर कानूनी संरक्षण और सहायता मिल सके।


कोई टिप्पणी नहीं